Dr. Shandilya honored Those did excellent work-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डाॅ. शांडिल ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 जनवरी 2017 7:00 PM (IST)
डाॅ. शांडिल ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने 68वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले एवं परेड में भाग लेने वाले दलों को सम्मानित किया। डाॅ. शांडिल ने इससे पूर्व शहर के जवाहर पार्क स्थित राष्ट्रीय स्मारक पर झण्डा फहराया। उपायुक्त सोलन राकेश कंवर, पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा, जिला कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष राहुल ठाकुर, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चैहान, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष पवन गुप्ता, पार्षद, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, कण्डाघाट कांग्रेस के अध्यक्ष अजय वर्मा, प्रदेश पर्यटन विकास निगम निदेशक मण्डल के सदस्य सुरेन्द्र सेठी, जिला कांग्रेेस प्रवक्ता मुकेश शर्मा, भाषा, कला एवं संस्कृति अकादमी के मदन हिमाचली, कांग्रेस सोशल मीडिया के अजय कंवर सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

[@ अजब- गजबः उनका शौक खतरनाक सांपों से खेलना]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement