dr raman ghai says that samagams religious society gets new direction-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धार्मिक समागमों से समाज को मिलती है नई दिशा - डाॅ रमन घई

khaskhabar.com: रविवार, 04 दिसम्बर 2016 5:01 PM (IST)
धार्मिक समागमों से समाज को मिलती है नई दिशा - डाॅ रमन घई
होशियारपुर। समाज को स्थिर रखने के लिए धार्मिक समागम अहम रोल अदा करते हैं और धार्मिक समागमों से समाज को एक नई दिशा मिलती है। ये कहना है भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ रमन घई का। वे रविवार को चैहाल गांव स्थित ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर हुए वार्षिक मेले में नतमस्तक होने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक समागमों के आयोजन से समाज की बुराइयों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे पीर पैगंबर और महापुरुषों ने सदैव हमारे जीवन में मार्गदर्शन किया है और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही हम आपसी भाईचारे का संचार कर सकते हैं। डाॅ घई ने मेले के बेहतर आयोजन के लिए समूह प्रबंधक कमेटी दरगाह ख्वाजा गरीब नवाज को बधाई दी। उनके साथ भाजपा देहाती मंडल अध्यक्ष नवजिंदर बेदी, भाजपा पूर्बी मंडल महासचिव अश्विनी गेंद, होशियारपुर सोशल मीडिया इंचार्ज राजन शर्मा, देहाती मंडल के प्रेस सचिव ज्योति कुमार, राजन शर्मा, अमित खुल्लर और सुभाष भी मौजूद थे। खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement