Dr. People of the area told Subhash Garg about public problems, instructions to officers to solve them-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डाॅ. सुभाष गर्ग को क्षेत्र के लोगों ने बताई जन समस्याएं, अफसरों को समाधान करने के निर्देश

khaskhabar.com: सोमवार, 08 अप्रैल 2024 4:08 PM (IST)
डाॅ. सुभाष गर्ग को क्षेत्र के लोगों ने बताई जन समस्याएं, अफसरों को समाधान करने के निर्देश
भरतपुर। पूर्व मंत्री व विधायक डाॅ. सुभाष गर्ग के तीन दिवसीय दौरे के अन्तिम दिन सोमवार को भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जन सुनवाई की। जहां क्षेत्रवासियों ने पेयजल, विद्युत सप्लाई, सडको के दोनों ओर किये गये अतिक्रमण हटवाने, उचित मूल्य पर सरसों की खरीद शुरु करवाने जैसी समस्याएं बताई। जिस पर उन्होंने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दूरभाष पर निराकरा के निर्देश दिए। डाॅ. सुभाष गर्ग ने सोमवार को नौगाया, पीपला, नगला बिलौठी गांवों के अलावा शहर की कई काॅलोनियों में पहुंचकर जन सुनवाई की। जहां एकता बिहार के काॅलोनी के निवासियों ने पेयजल समस्या के बारे में बताया जिस पर उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियन्ता को निर्देश दिये कि काॅलोनीवासियों को किसी न किसी स्रोत से पेयजल मुहैया करायें अथवा पेयजल की आपात योजना के तहत् टैंकरो के माध्यम से पानी उपलब्ध कराएं। इसी प्रकार नगला हीरादास के निवासियों ने काॅलोनी में लगे ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा के लिये जाली लगवाने की मांग की। जिस पर उन्होंने बीईएसएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को दूरभाष पर जाली लगवाने के निर्देश देते हुये कहा कि जाली नहीं लगने के कारण कोई भी दुर्घटना हो सकती है। इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा करायें। शहर वासियों ने मच्छरों से निजात दिलाने के लिए फोगिंग शुरु कराने की मांग की जिस पर उन्होंने नगर निगम के आयुक्त को शीघ्र फोगिंग शुरु करने के निर्देश दिये और कहा कि काॅलोनीवार फोगिंग का काम कराया जाए।
विधायक डाॅ. गर्ग ने गांवों के दौरों के दौरान ग्रामीणों ने दोनों समय पेयजल मुहैया कराने की मांग की जिस पर उन्होंने जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियन्ता को निर्देश दिये कि मांग के अनुरूप पेयजल मुहैया कराया जाये और खराब पडे हैण्डपम्पों को अभियान चलाकर चालू किया जाये। ग्रामीणों ने रात के समय सिंगल फेस की लाइट सप्लाई करने की मांग की। जिस पर उन्होंने विद्युत निगम के सहायक अभियन्ता को निर्देश दिये कि सिंगल फेस की विद्युत सप्लाई 24 घण्टे जारी रखी जाये। जिससे विद्यार्थियों को रात्रि के समय अध्ययन में कोई परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement