करौली। सपोटरा विधायक एवं उप प्रतिपक्ष नेता रमेश मीणा ने पत्रकार वार्ता में दुष्कर्म मामले की खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। विधायक मीना जिला मुख्यालय स्थित अपने निवास पर प्रेस वार्ता मेें कहा कि राज्य की भाजपा सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने वाली पार्टी बताया है। उनका आरोप है कि आनंदपाल जैसा अपराधी खुलेआम घूम रहा है। दुष्कर्म मामले मै फंसे लालसोट विधायक ड़ॉ किरोड़ीलाल मीना को राज्य सरकार संरक्षण दे रही है। लालसोट के विधायक ड़ॉ मीना अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे और दूसरे क्षेत्रो मै जाकर आंदोलन और धरना देकर महोल खराब कर रहे है। इस अवसर पर विधायक ने बताया की 26 दिसम्बर को एक रैली का का आयोजन भी रखा गया है, जिसमें हजारों समर्थक भाग लेगे । इस मौके पर कांग्रेसी नेता अनिल शर्मा भूपेन्द्र भारद्वाज सहित कई लोग उपस्थित रहेंगे।