Advertisement
#AIBF डॉ ज्योति व पंडित शर्मा जयपुर पहुंचे, संगठन प्रतिनिधियों ने किया स्वागत

फैडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित पदम प्रकाश शर्मा ने इस मौके पर ब्राह्मण फैडरेशन की गतिविधियों व कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देते हुए आगामी कार्य योजनाओं पर प्रकाश डालाl पंडित शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण फेडरेशन समाज व राष्ट्र को समर्पित संगठन है जिसके 29 राज्यों में संगठन व समाज प्रतिनिधि जुड़े हुए हैं और समाजजनों को सहयोग के लिए नियमित रूप से प्रयास व कार्य राज्य संगठनों के समन्वयात्मक प्रयासों से संचालित किए जाते हैंl
डॉ ज्योति एवं पंडित शर्मा देशभर से आए ब्राह्मण फैडरेशन पदाधिकारी व राज्य संगठन प्रतिनिधियों से चर्चा कर संगठन गतिविधियों व कार्य योजनाओं के बारे में विचार विमर्श करेंगेl ब्राह्मण फैडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक वह महाधिवेशन का आयोजन पुष्कर में किया जा रहा है जहां देशभर के 29 राज्यों से लगभग 400 प्रतिनिधि बैठक में भाग लेने पहुंच रहे हैंl बैठक के दौरान विभिन्न प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी तथा संगठनत्मक कार्य योजनाओं को लेकर भी विचार विमर्श किया जाएगा।
जयपुर में संगठन प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद डॉक्टर प्रदीप ज्योति एवं पंडित पदम प्रकाश शर्मा राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष एवं ब्राह्मण फैडरेशन की बैठक के प्रभारी सुभाष पाराशर के साथ के साथ पुष्कर पहुंचे जहां पर फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित गजाधर शर्मा एवं लोकेंद्र शर्मा सहित स्थानीय समाज प्रतिनिधियों ने डॉक्टर ज्योति एवं पंडित शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन कियाl इस मौके पर डॉक्टर ज्योति एवं पंडित शर्मा ने प्रदेश संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में भी पंडित सुभाष पाराशर एवं अन्य समाज जनों से चर्चा कीl
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


