Dr. Garg wrote a letter to Chief Minister Bhajanlal Sharma-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डाॅ. गर्ग ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिखा पत्र

khaskhabar.com: शनिवार, 22 जून 2024 7:22 PM (IST)
डाॅ. गर्ग ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिखा पत्र
- सीएफसीडी के प्रथम फेज में कोई परिवर्तन नहीं करने का किया आग्रह भरतपुर। पूर्व मंत्री एवं भरतपुर विधायक डाॅ. सुभाष गर्ग ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर भरतपुर नगर निगम क्षेत्र में मास्टर ड्रेनेज परियोजना के प्रथम चरण में सीएफसीडी के चल रहे कार्य को निविदा अनुसार ही सम्पादित कराने का आग्रह किया है। डाॅ. गर्ग ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिखे पत्र में कहा कि 2021-22 में मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत् नगर निगम क्षेत्र में सीएफसीडी, आरएनएफसीडी तथा स्ट्रोम वाटर ड्रेन्स के निर्माण की परियोजना रिपोर्ट बनवाई गई थी। डीपीआर को बनवाने के लिये राज्य स्तरीय कमेटी गठित की गई थी। कमेटी द्वारा सभी मानकों का परीक्षण करने के पश्चात् इस परियोजना की स्वीकृति प्रदान की गई थी।
राज्य सरकार ने इस प्रोजेक्ट को दो चरणों में पूरा करने के आदेश दिये थे। जिसमें 60 प्रतिशत कार्य प्रथम चरण में तथा शेष 40 प्रतिशत दूसरे चरण में सम्पादित करना प्रस्तावित किया गया था। चूंकि निविदा प्रक्रिया दोनों चरणों की एक ही साथ पूरी हुई थी। राज्य सरकार एवं नगर निगम के अनुमोदन के पश्चात् यह यह कार्य शुरू किया गया था ।
डाॅ. गर्ग ने पत्र में बताया कि प्रथम चरण का कार्य प्रगति पर है और नगर निगम द्वारा अब तक कम्पनी को 90 करोड रुपये का भुगतान किया जा चुका है और जमीनी स्तर पर 125 करोड रुपये के आसपास का कार्य पूरा हो चुका है। अनाह गेट से जघीना गेट की बाॅक्स ड्रेन्स करीब 70 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। यदि इस परियोजना के वर्तमान स्वरूप में किसी भी तरह से फेर बदल किया जायेगा। तो आम जन में नकारात्मक संदेश जायेगा। स्थानीय प्रशासन प्रगतिरत प्रथम चरण में सीएफसीडी में जो बाॅक्स ड्रेन्स बन गई हैं, वहीं पर छोडकर शेष को खुला रखने पर आमदा है। अगर ऐसा होता है तो यह दुर्भाग्य पूर्ण होगा।
उन्होंने पत्र में कहा कि काली की बगीची से जो सीएफसीडी जघीना गेट तक जाती है उसे बाॅक्स ड्रेन्स द्वारा बनाने का प्रावधान है। 40 फीट की ड्रेन्स को मिलाकर 80 फीट रोड बनकर तैयार होगा। जो भरतपुर में वैकल्पिक मार्केट के रूप में बन सकेगा। जिससे भरतपुर मेें आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी और रोजगार के भी अवसर बढ सकेगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि ड्रेन्स खुली रहेगी तो ना तो कोई रोड बन सकेगा और ना ही मार्केट लेकिन ड्रेन्स की बगल वाली भूमि पर भूमाफियों द्वारा कब्जा करने की पूरी-पूरी संभावना बन जायेगी।
उन्होंने सीएम को लिखे पत्र में बताया कि अगर ड्रेन्स को खुला रखा जायेगा। तो खुली ड्रेन्स में लोग कचरा डालेगें जिससे पानी का प्रवाह रूक जायेगा। पानी का बहाव रूकने से मच्छरों की समस्या जस की तस रहेगी साथ ही सुजानगंगा नहर की तरह यह भी सुसाइट पाॅइण्ट बन जायेगा। उन्होंने कहा कि अधूरे प्रथम चरण में किसी भी प्रकार की छेडछाड होने से नगर निगम के कॉन्ट्रेक्ट की भी जिम्मेदारियों में भी परिवर्तन आयेगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया कि मास्टर ड्रेनेज प्रोजेक्ट के प्रथम चरण को हुबहू सम्पादित करना ही उचित होगा। द्वितीय चरण के कार्यादेश अभी लम्बित हैं। जिस के लिये सरकार उसके बारे में नये सिरे से विचार कर सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement