Dr. Garg celebrated Chief Minister Gehlots birthday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डॉ. गर्ग ने मनाया मुख्यमंत्री गहलोत का जन्मदिन

khaskhabar.com: बुधवार, 03 मई 2023 5:11 PM (IST)
डॉ. गर्ग ने मनाया मुख्यमंत्री गहलोत का जन्मदिन
-रोगियों को फल वितरित किये और केक काटकर किया खुशी का इजहार भरतपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 72वें जन्मदिवस पर बुधवार को तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग के नेतृत्व में जनाना चिकित्सालय के रोगियों को फल वितरित किये और आरबीएम चिकित्सालय परिसर स्थित इन्दिरा रसोई में केक काटकर खुशी का इजहार किया तथा आमजन के साथ बैठ कर भोजन किया। बुधवार को डॉ. सुभाष गर्ग के नेतृत्व में कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकदल एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने जनाना चिकित्सालय में रोगियों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किये और मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीयन कराने एवं इसकी उपयोगिता की जानकारी दी। इसके साथ उन्होंने इस योजना सहित 10 फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ लेने के लिए मंहगाई राहत शिविरों में पहुंचकर पंजीयन कराने का आग्रह भी किया।
इसी दिन आरबीएम चिकित्सालय परिसर स्थित इन्दिरा रसोई में केक काटकर खुशी का इजहार किया और ईश्वर से कामना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वस्थ्य, प्रसन्न एंव दीर्घायु हों ताकि उनके मार्ग दर्शन में देश व प्रदेश खुशहाली के रास्ते पर निरन्तर आगे बढता रहे। इसके बाद उन्होंने आमजन के साथ इन्दिरा रसोई में भोजन भी किया।
इस दौरान उनके साथ नगर निगम के मेयर अभिजीत कुमार, पीसीसी सदस्य सतीश सोगरवाल, साहब सिंह एडवोकेट, शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. दयाचन्द पचौरी, सेवर ब्लॉक अध्यक्ष दीनदयाल जावट, नदबई ब्लॉक अध्यक्ष हरस्वरूप शर्मा, पार्षद रेनू गौरावर, मुकेश जाटव, अशोक लवानियां, मनोज शर्मा, प्रताप सिंह जाटव, प्रेमसिंह प्रजापत, सौरभ सोलंकी,पप्पू गुर्जर, प्रवेन्द्र सिंह, नरेश लवानियां, सुरेश पदयात्री, लवकुश, प्रवीण, हेमन्त गादौली, विनोद गुप्ता, बच्चू सरपंच, राजेन्द्र सारस्वत, अशोक ताम्बी, इन्दुशेखर शर्मा, कौशलेश शर्मा, विष्णु शर्मा, अमित गौरावर, पीयूष जयशंकर, नदीम मलिक, राजेन्द्र दंडौतिया, दिनेश शर्मा, पुष्पेन्द्र लवानियां आदि थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement