Advertisement
सर्वश्रेष्ठ मसाला केन्द्र बना डॉ. बी. आर. चौधरी कृषि अनुसंधान केन्द्र, मण्डोर, पुरस्कार से नवाजा

कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर के अनुसंधान निदेशक डॉ. एम. एम. सुन्दरिया ने बताया कि ए.आई.सी.आर.पी.एस. का यह स्वैच्छिक केन्द्र वर्ष 2014 में स्थापित किया गया था। तब से इस केन्द्र के वैज्ञानिक पश्चिमी राजस्थान के किसानों के हित में निरंतर उत्कृष्ट अनुसंधान कार्य कर रहे हैं। उनके समर्पित प्रयासों का परिणाम है कि लगभग 20 वर्षों बाद राजस्थान को ‘जोधपुर जीरा–1’ जैसी उन्नत किस्म प्राप्त हुई है। इसके साथ ही केन्द्र द्वारा विकसित फसल उत्पादन एवं संरक्षण की अनेक उपयोगी तकनीकें प्रदेश के किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगी।
केन्द्र का नाम किया गौरवान्वितः जैतावत
इस उपलब्धि ने विश्वविद्यालय एवं मण्डोर केन्द्र का नाम गौरवान्वित किया है। वर्तमान स्वैच्छिक केन्द्र को नियमित केन्द्र के रूप में स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि यह केन्द्र पश्चिमी राजस्थान के कृषक समुदाय के कल्याण एवं उत्थान के लिए और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख मसाला अनुसंधान कार्य कर सके।
-प्रो. वी. एस. जैतावत, कुलगुरु, कृषि विश्वविद्यालय , जोधपुर
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


