Dr. Satish Poonia encourage to environment protector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पर्यावरण रक्षक का डाॅ. सतीश पूनिया ने किया उत्साहवर्धन

khaskhabar.com: रविवार, 01 मार्च 2020 4:07 PM (IST)
पर्यावरण रक्षक का डाॅ. सतीश पूनिया ने किया उत्साहवर्धन
जयपुर। उड़ीसा से राजस्थान पधारे पर्यावरण रक्षक एवं पौधे लगाकर प्रकृति को बचाने का संदेश देने वाले सत्यनारायण दास का भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्साहवर्धन किया। सत्यनारायण दास द्वारा अब तक 24 राज्यों में पौधारोपण का कार्य सम्पन्न किया जा चुका है और राजस्थान 25वाँ राज्य है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया ने उनके द्वारा उड़ीसा से लाये पौधों को पार्टी कार्यालय में लगाकर उनका हौंसला बढ़ाया। डाॅ. पूनिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम राजस्थानियों का भी दायित्व बनता है कि कम से कम प्रत्येक व्यक्ति को 2 पौधे जरूर लगाने चाहिए, जिससे आने वाले समय में हम अपनी प्रकृति को बचा सकें और प्रदेश को पर्यावरण प्रदूषण से बचाया जा सकें। सत्यनारायण दास जी द्वारा पौधे लगाकर अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए जोरदार संदेश दिया है। ईश्वर इनको इतनी ताकत दें कि यह अपने अभियान को लगातार आगे बढ़ाते रहें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement