Dowry greedy people again married a married woman-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दहेज लोभियों ने फिर ली एक विवाहिता की जान

khaskhabar.com: शनिवार, 29 अप्रैल 2017 12:44 PM (IST)
दहेज लोभियों ने फिर ली एक विवाहिता की जान
रेवाड़ी । जिले के गांव उस्मापुर में 21 वर्षीय एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है । परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था और ससुर ने तो उनकी बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया था । मामले के मुताबिक कोसली निवासी 21 वर्षीय कविता की शादी एक फरवरी 2017 को गांव उस्मापुर निवासी सुमित से हुई थी। सुमित नेवी में कार्यरत है। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कविता से रुपयों की मांग करने के साथ ही आए दिन उसे मारते-पीटते भी थे। कविता के पिता ने शादी में दहेज के तौर पर एक कार और 5 लाख रूपये नकद दिए थे। कविता के भाई ने बताया कि उसका ससुर कविता पर गंदी नजर भी रखता था। इस बारे में कविता के पिता उसके ससुराल वालों से मिलकर बात भी कर चुके है और आपस में मिलझुल कर मामले को कई दफा दबा भी चुके थे। कविता के भाई का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने कविता को मारकर फंदे पर लटका दिया। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement