Dokyjtrdutt Vermas bail plea in bribery case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिश्वत मामले में डॉ.यज्ञदत्त वर्मा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 7:59 PM (IST)
रिश्वत मामले में डॉ.यज्ञदत्त वर्मा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
फतेहाबाद। रिश्वत मामले में फरार चल रहे डीईओ डा.यज्ञदत्त वर्मा द्वारा दायर की गई अग्रिम जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले डीईओ कार्यालय के कलर्क राजकुमार को स्कूल संचालक से रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों काबू किया गया था। राजकुमार ने विजिलेंस को बताया था कि उसने डॉ.यज्ञदत्त वर्मा के कहने पर ही रिश्वत मांगी थी। यह भी बताया गया था कि करीब 60 हजार की रिश्वत मांगी गई थी, जिसमें शिकायतकर्ता 10 हजार रुपये पहले ही अदा कर चुका था। बाकी के 50 हजार लेते हुए राजकुमार पकड़ा गया था। इसी मामले को लेकर डीईओ की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं, विजिलेंस की टीम दो बार सिरसा स्थित उनके निवास पर भी दबिश दे चुकी है, मगर वे नहीं मिले और घर वालों द्वारा बताया गया कि वे डॉ.वर्मा अपने बेटे की शादी का कार्ड देने उड़ीसा गए हुए हैं। उनका मोबाइल भी कई दिनों से बंद आ रहा है। बीते दिन डॉ.वर्मा ने कोर्ट में अग्रिम जमानत को लेकर याचिका दायर की थी, जिसे आज कोर्ट ने खारिज कर दिया। रुका कर्मियों का वेतन
शिक्षा विभाग के क्लर्क द्वारा ली गई रिश्वत मामले में डीईओ यज्ञदत्त वर्मा का नाम सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन रुक गया है। जानकारी मिली है कि विभाग के कर्मचारियों का वेतन डीईओ के साइन के बाद ही जारी होता था, जिस कारण विभाग के करीब एक दर्जन कर्मचारियों का इस महीने का वेतन रुक गया है।
इंदिरा गांधी जैसी ‘मर्दानगी’ व गजब की समझ रखने वाली थीं जयललिता

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement