Documents and computer burns by fire in custom office of rail cargo-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेल कार्गो के कस्टम कार्यालय में आग से दस्तावेज व कम्प्यूटर जले

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अप्रैल 2017 1:07 PM (IST)
रेल कार्गो के कस्टम कार्यालय में आग से दस्तावेज व कम्प्यूटर जले
अमृतसर। रेलवे स्टेशन के रेल कार्गो में बने कस्टम कार्यालय में गुरुवार को सुबह आग लग गई। इससे जरूरी दस्तावेज, रिकॉर्ड व कम्प्यूटर जल गए। बताया जा रहा है कि आग एयरकंडिशनर में शॉट सर्किट होने के कारण लगी। इसके बाद यह पूरे कार्यालय में फैल गई। अमृतसर रेलवे स्टेशन के रेल कार्गो में स्थित कस्टम कार्यालय से लोगों ने आज सुबह तेज धुआं निकलते देखा। आस-पास के लोग वहां पहुंचे तो आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं। इसके बाद तुरंत अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद दमकल मौके पर पहुंची और अग्निशमन कर्मियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक कागजात, रिकार्ड और कार्यालय में रखे कई कम्प्यूटर भी जल चुके थे। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है, लेकिन बताया जा रहा है कि कार्यालय में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement