Doctor charged with demanding money threatened-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डाक्टर को धमका कर पैसे मांगने का मामला दर्ज

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 5:39 PM (IST)
डाक्टर को धमका कर पैसे मांगने का मामला दर्ज
भरतपुर। अटलबंध थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम हास्पीटल संचालक डा. सुदीप गुप्ता ने ततामड निवासी एक व्यक्ति पर धमकाने व रूपये मांगने का एक मामला अटलबंध थाने में दर्ज कराया पुलिस मामले की जांच में जुटी है। भरतपुर के काली बगीची स्थित श्रीराम हास्पीटल के संचालक डा. सुदीप गुप्ता को ततामड निवासी एक व्यक्ति गत दिनों अस्पताल में भर्ती मरीज के इलाज के कमीशन के रूप में 2 हजार रूपये मांग रहा था जिस पर उन्हाने उसे पैसों को लेकर मना कर दिया जिस पर ततामड निवासी ने देख लेने की धमकी देकर चला गया उसके पश्चात उस व्यक्ति ने फिर डा. सुदीप गुप्ता को फोन कर पैसों की मांग की जिस पर दुबारा मना करने पर कहा कि पैसे तो उन्हें देने पडेगे। डा. सुदीप के मना करने पर उसने 2 लाख रूपये की रकम लेने की धमकी दी । डा. सुदीप गुप्ता ने बताया कि पिछले महीने माढोनी निवासी दिनेश की धर्मपत्नि सपना का उसकी पत्नि डा. सीमा गुप्ता ने अस्पताल में आॅपरेशन से बच्चे की डिलीवरी कराई थी ततामड निवासी यदुवीर सिंह इसी महिला को अपना पहचान का बता कर उसके द्वारा उसे श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराना बताया जिसको लेकर यदुवीर डा. सुदीप गुप्ता से कमीशन के पैसों की मांग कर रहा था। डा. ने बताया कि मना करने पर वह अभद्रता पर उतर आया। धमकी देकर चला गया और पिछले तीन चार दिन से उसे फोन पर भी धमका रहा है। डा. गुप्ता ने कहा कि उसके फोन में बात की रिकाडिंग है साथ ही अस्पताल में धमकाने का सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement