हाथरस। जिलाधिकारी अविनाश कुष्ण सिंह
ने आज संविधान दिवस के मौके पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश के संविधान को
आत्मार्पित करने का संकल्प दिलाया। शनिवार को संविधान दिवस के अवसर पर
कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान को
अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया। उन्होंने देश के संविधान को आम
लोगों की ताकत बताया और कहा कि यह आज भी उतना प्रासगिक है जितना अंगीकृत करने के
समय प्रासंगिक था।
अविनाश कृष्ण सिंह
ने भारत के संविधान के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और बताया कि भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण
प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिये, तथा उसके समस्त
नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की
स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिये, तथा उन सब में
व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने
के लिये भारत का संविधान दिनांक 26.11.1949
को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित
किया गया।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर