Diya Kumari started election campaign-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिया कुमारी ने किया चुनाव प्रचार का आगाज

khaskhabar.com: रविवार, 15 अक्टूबर 2023 8:04 PM (IST)
दिया कुमारी ने किया चुनाव प्रचार का आगाज
जयपुर। विद्याधरनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दिया कुमारी ने रविवार को विद्याधरनगर क्षेत्र के तारानगर में स्थित गणेश मंदिर से विधानसभा चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया। दिया कुमारी ने मन्दिर में पूजा अर्चना की और भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मन्दिर प्रांगण में भारी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय से मिले उत्साहजनक समर्थन के लिए सभी के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके उपरांत दिया कुमारी ने अंबाबाड़ी स्थित अंबा माताजी मंदिर, ढेहर के बालाजी मंदिर, अंबाबाड़ी स्थित सियाराम बाबा की बगीची, पापड़ के हनुमान जी एवं भूतेश्वर महादेव मंदिर जाकर दर्शन किये। उसके पश्चात उन्होंने विद्याधरनगर स्टेडियम में राम कथा एवं त्रिपोलिया गेट पर अग्रसेन जयंती शोभायात्रा में आरती उतारी।
लघु उद्योग भारती जयपुर प्रान्त के उद्यमियों के साथ बैठक
दिया कुमारी रविवार को लघु उद्योग भारती जयपुर प्रान्त के उद्यमियों की बैठक में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती एक महत्वपूर्ण संगठन है एवं इस संगठन ने लघु उद्यमियों को एकसूत्र में पिरोकर उन्हें राष्ट्रीय विचारधारा और मूल्यों को संजोए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
लघु उद्योग भारती जयपुर प्रान्त के पदाधिकारियों ने दिया कुमारी का स्वागत किया एवं विधानसभा चुनाव में सहयोग के लिए आश्वस्त किया।
बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष योगेश गौतम, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश मित्तल, जाटावाली इकाई सचिव सुशील काबरा, जयपुर प्रान्त महासचिव सुनीता शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मुकेश पारीक, भवानी निकेतन के मंडल अध्यक्ष मोहन अग्रवाल, सुमेर सिंह शेखावत, पवन झालानी, हरिओम जन सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष पंकज गोयल एवं चिरंजीलाल कुमावत सहित अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

अग्रसेन महाराज जी की आरती

दिया कुमारी ने अग्रवाल सेवा समिति विद्याधर नगर के तत्वावधान में अग्रसेन सर्किल, सेक्टर 9 में तथा अग्रवाल समाज समिति के तत्वावधान में मुरलीपुरा क्षेत्र में हुए अग्रसेन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में अग्रसेन महाराज जी की आरती एवं चरण वंदन की।
कार्यक्रम में आयोजक समिति के अध्यक्ष नथमल मित्तल जी, महासचिव ब्रह्म प्रकाश आर्य जी, कोषाध्यक्ष शशिकांत अग्रवाल जी, महिला अध्यक्ष अनीता गुप्ता जी, सचिव सिम्मी खोवला जी, सेक्टर 8 से पार्षद सुमन गुप्ता जी, अध्यक्ष अशोक जी पंसारी, उपाध्यक्ष मनोज कुमार जी, महामंत्री मखल लाल जी, मंडल अध्यक्ष मोहन जी अग्रवाल जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement