khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016 11:40 AM (IST)
गाजियाबाद। तीस अक्टूबर की रात जब पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी में पटाखे फोड़कर दिवाली की खुशियां मना रहा था तो एक मां-बाप का बेटा दुनिया से अलविदा कह चुका था। पूरी रात दीपक की मौत के गम में मां-बाप रोते रहे। यह दिवाली तेजपाल की फैमिली के लिए दुखों का पहाड़ लेकर आई। पुलिस ने दिनेश उर्फ दीपक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिनेश उर्फ दीपक की मौत कैसे हुई इसकी जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हो सकेगी। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।थाना खोड़ा पुलिस का कहना है कि आदर्श नगर निवासी तेजपाल और उसके परिजन बड़े ही धूमधाम से दिवाली की खुशियां मना रहे थे। उनका 25 वर्षीय बेटा दिनेश उर्फ दीपक भी अपने घर में पटाखे जला रहा था।
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार