Diwali smoothly to keep law and order in the district-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दीपावली पर जिले में कानून व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 11:52 AM (IST)
दीपावली पर जिले में कानून व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश
जयपुर। जिला कलक्टर सिद्धार्थ महाजन ने आदेश जारी कर दीपावली पर जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश जारी किये है। महाजन ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र में निगरानी रखे तथा यह सुनिश्चित करे कि पेट्रोल पम्प, स्कूल, चिकित्सालयों इत्यादि शांत क्षेत्रों के आसपास कोई पटाखे नहीं चलाए। उन्होनें सभी को साम्प्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के लिए पाबंद किया है। जिला कलक्टर ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि दीपावली पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल जिला प्रशासन को तत्काल सूचित करें। साथ ही बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़े। यह भी पढ़े :सीएम हाउस में मुझे बंधक बनाकर पीटा गया- आशु मलिक यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement