अमृतसर । होली हार्ट प्रेजीडेंसी के सीनियर विंग में पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से प्रदूषण मुक्त दीवाली पर एक सेमीनार आयोजित हुआ । इस सेमीनार में पीपीसी बोर्ड के एसडीओ कमलजोत सिंह और परमजीत सिंह ने छात्रों को तीन प्रकार के प्रदूषण के ध्वनि, वायु और जल प्रदूषण से भारत को मुक्त बनाने की अपील की। स्कूल के प्रिंसीपल विक्रम सेठ ने छात्रों से पटाखों पर रुपये खर्च नहीं करने की सलाह दी, साथ ही जरूरतमंद लोगों की मदद करने की अपील की। होली हार्ट प्रेजीडेंसी स्कूल के जूनियर विंग के चौथी और पांचवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने दीया डेकोरेशन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया । इनोवेटिव आइडिया का प्रयोग करक सुंदर सजावटी दीये तैयार किए गए, जिनकी बाद में प्रदर्शनी लगाई गई।
यह भी पढ़े :दिवाली पर फायरिंग बढऩे की आशंकायह भी पढ़े :चीनी सामान के बहिष्कार से बौखलाया चीन, भारत को दी यह धमकी!