Divorce case: Petition against Muslim women took silent march-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तलाक मामला: याचिका के विरोध में मुस्लिम महिलाओंं ने निकाला मौन जुलूस

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 10:22 PM (IST)
तलाक मामला: याचिका के विरोध में मुस्लिम महिलाओंं ने निकाला मौन जुलूस
उदयपुर । तलाक के समान कानून बनाने की केन्द्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका को लेकर बुधवार को मुस्लिम महासभा के बैनर मुस्लिम महिलाओं ने मौन जुलूस निकाल राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया की समान कानून बनाने की सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिससे मजहबे इस्लाम के मानने वालों को ठेस पहुंची है। इसी विरोध के चलते महासभा के बैनर तले बुधवार को मुस्लिम महिलाएं हाथीपोल पर एकत्रित हुईं जहां से मौन जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल महिलाओं ने शरीयत का कानून हमें जान से प्यारा है, भारत सरकार इस मजहब में दखल न दे की तख्तियां हाथों में लेकर चल रही थी। यह जुलूस हाथीपोल से रवाना होकर जिला कलेक्ट्री पहुंचा जहां मौन प्रदर्शन के बाद मुस्लिम महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement