Divisional Commissioners Meeting in udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों की बैठक में ली योजनाओं की जानकारी

khaskhabar.com: सोमवार, 21 नवम्बर 2016 2:07 PM (IST)
संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों की बैठक में ली योजनाओं की जानकारी
उदयपुर। संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा की अध्यक्षता में सोमवार को संभाग के जिला कलक्टर और एसपी सहित संभाग के अधिकारियों की बैठक संभागीय आयुक्त कार्यालय सभागार में हुई। इस बैठक में 24 से 27 नवम्बर को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में जयपुर में होने वाली कांफ्रेंस को लेकर तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में संभाग के सभी जिला कलक्टर, एसपी और संभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। तीन सत्रों में आयोजित इस बैठक में संभागीय आयुक्त ने मुख्यमंत्री राजे द्वारा की गई घोषणओं की अनुपालना, संभाग के सम-सामयिक हालात, विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों और अन्य मुद्दों पर जानकारी ली। संभाग से आए जिला कलक्टर और एसपी ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से जिले के हालात को प्रस्तुत किया। संभाग में कानून व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के लिए रेंज आईजी आनन्द श्रीवास्तव ने सामाजिक सोहाद्र्र्र से जुड़े मुद्दों पर दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान जयपुर में आयोजित कॉन्फ्रेंस में उदयपुर संभाग की बेहतर परफोरमेन्स देने के लिए दिशा-निर्देश दिए। लक्जरी गाड़ी में थे डेढ़ करोड़ रुपए, बैंक मैनेजर सहित दो हिरासत में

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement