Divisional commissioner hoisted tricolor at district level function-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला स्तरीय समारोह में संभागीय आयुक्त ने फहराया तिरंगा

khaskhabar.com: शनिवार, 26 जनवरी 2019 2:50 PM (IST)
जिला स्तरीय समारोह में संभागीय आयुक्त ने फहराया तिरंगा
उदयपुर । जिले में शनिवार को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस-2019 पूरे हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया। उदयपुर संभाग मुख्यालय के चेतक सर्कल स्थित गांधी ग्राउण्ड प्रांगण में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मौजूद जनसमूह को लोकतंत्र के इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रीय गान हुआ और मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। पुलिस, एनसीसी, स्काउट, गाइड व पुलिस बैण्ड की टुकडियों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) चांदमल वर्मा ने राज्यपाल का संदेश पठन किया। समारोह में नगर निगम महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, पुलिस महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार, देवस्थान आयुक्त कृष्ण कुणाल, खान एवं भू विज्ञान निदेशक जितेन्द्र उपाध्याय, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जगमोहन सिंह व विनिता बोहरा, जिला कलक्टर आनंदी, जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चन्द्र विश्नोई, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमर चौधरी, मुख्य वन संरक्षक इन्द्रपाल सिंह मथारू, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) संजय कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, समाजसेवी, स्कूली शिक्षक एवं विद्यार्थी व बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।
आकर्षक व्यायाम प्रदर्शन
समारोह में मूक-बघिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने व्यायाम प्रदर्शन में हैरतंगेज प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरी। वहीं सेंट एंथोनी उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं की देश प्रेम की धुनों पर आधारित व्यायाम प्रस्तुति भी सराहनीय रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement