Advertisement
विदेशी कीट फाल आर्मी वर्म की संभाग स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

कार्यशाला में संभाग के कृषि अधिकारियों से संयुक्त निदेशक कृषि/उद्यान स्तर के 60 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला का यूट्यूब के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया जिससे क्षैत्र में कार्यरत सहायक कृषि अधिकारी/कृषि पर्यवेक्षक एवं उनके द्वारा बनाये गये वाट्सएप ग्रुप के कृषकों ने जानकारी प्राप्त की।
कीट वैज्ञानिक डॉ. किशन जीनगर ने उक्त कीट के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि इस कीट की नवजात सुन्डी मक्का के पौधे के तने में छेद करके अन्दर घुस जाती है. जैसे-जैसे पौधा बड़ा होता जाता है, पत्तियों पर एक पक्ति में कुछ छेद दिखाई देते है, जो की इसके शुरुआती लक्षण के तौर पर देखे गये हैं।
सुण्डी जब पौधे की छोटी अवस्था में आक्रमण करती है, तो पौधों की बढ़वार बिन्दु को मार देती है। जिससे पौधों की नई पतियों एवं भुट्टा नहीं बन पाते है। जैसे-जैसे सूण्डी बडी होती जाती है पौधे के अन्दर के भाग को खाती रहती है। जिससे पत्तियाँ कटी-फटी दिखाई देती है तथा जिस जगह सुण्डी खाती है उस जगह बहुत सारी विष्ठा एकत्रित हो जाती है, जो इस कीट से ग्रसित पौधों की पहचान का लक्षण है।
खेत में सुण्डियों की संख्या बढ़ जाने पर यह मक्का के भुट्टों में छेद कर दानो को खा जाती है। अधिक आक्रमण के कारण पौधा छोटा रह जाता है, जिससे मक्का के उत्पादन में लगभग 15 से 75 प्रतिशत कमी हो जाती है। इसके नियंत्रण हेतु जब फसल में 5 प्रतिशत नुकसान हो तब एजाडिरेंक्टिन 1500 पीपीएम की 5 मि.ली. मात्रा प्रति लीटर पानी के साथ घोल बनाकर छिड़काव करें।
फसल में इस कीट से 10 से 20 प्रतिशत नुकसान होने पर इमामेक्टिन बेन्जोएट की 4 ग्राम प्रति लीटर पानी या स्पाईनासेड की 0.3 मि.ली. लीटर पानी या थायोंमिथेक्सोन 12.6 प्रतिशत लेंम्डासाइहेलोथ्रिन 9.5 प्रतिशत की 0.5 मि.ली. प्रति लीटर या क्लोरेन्ट्रानिलिप्रोल की 0.3 मिली प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


