Advertisement
संभाग स्तरीय आईस्टार्ट स्कूल और ग्रामीण आउटरीच कार्यशाला का हुआ आयोजन

अतिथियों में जे.पी. ज्याणी (उपनिदेशक, आईस्टार्ट जोधपुर), एस.पी. व्यास (निदेशक, महिला पीजी महलविद्यालय, जोधपुर), मनोहर लाल पुंगलिया (अध्यक्ष, महालक्ष्मी शिक्षण संस्थान, अनुराग लोहिया (मानद सचिव, महालक्ष्मी शिक्षण संस्थान), डॉ. ज्योत्सना व्यास (प्रिंसिपल, महालक्ष्मी गर्ल्स कॉलेज), डॉ. इला शर्मा (प्रबंध निदेशक, आयुधि फाउंडेशन), गुलाब पोटालिया(आईस्टार्ट मेंटर) ने संबोधित किया।
रिमार्केबल एजुकेशन की संस्थापक और सीईओ डॉ. प्राची गौर ने बताया कि किस प्रकार युवा छात्र उद्यमी राजस्थान सरकार द्वारा उपलब्ध विभिन्न योजनाओं और प्लेटफार्म का उपयोग कर उनका लाभ ले सकते हैं।
स्टार्टअप मानस प्रकृति के संस्थापक अशोक रेनवाल ने अपनी स्टार्टअप यात्रा के बारे में बात की और स्थायी व्यावसायिक प्रथाओं के बारे में अपना ज्ञान साझा किया।
कॉमेडियन और यूट्यूबर हर्ष मल्होत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने अनुभव के बारे में बताया और छात्रों के साथ बातचीत की, जहां उन्होंने ‘यूट्यूब कैसे काम करता है‘ के बारे में बताया।
आरएसएम इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने अजयकरण जोशी द्वारा निर्देशित और सुश्री अंजलि भारद्वाज द्वारा कोरियोग्राफ किया गया एक समूह नाटक ‘चक्रव्यूह‘ प्रस्तुत किया। नाटक समूह में छात्र जितेंद्र सिंह राठौड़, दिनेश सैन, दिलीप सिंह, अमिता बिश्नोई, अर्पिता सिंह, कनक गुप्ता, खुशी सिंह और हर्षिता सिंह शामिल थे।
इस कार्यक्रम में 400 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित हुए, जिनमें विभिन्न राजकीय अधिकारी, बिजनेस लीडर्स, स्टार्टअप संस्थापकों के साथ-साथ स्कूलों और कॉलेजों के छात्र शामिल थे। कार्यशाला में कई इंटरेक्टिव सत्र भी आयोजित किये गए, जिससे प्रतिभागियों को उद्यमशीलता के बारे में कई सूक्ष्म जानकारियाँ मिलीं। इसने छात्रों के भीतर स्टार्टअप, उद्यमिता और नवाचार की भावना को प्रज्वलित कर उनकी आगे की एक आशाजनक और अभिनव यात्रा का मार्ग प्रशस्त किया। सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने छात्रों के बीच नेटवर्किंग और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देने का एक जबरदस्त अवसर प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का एक प्रमुख बिंदु मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा को साकार करने की दिशा में ‘राजस्थान मिशन 2030‘ था। यह राजस्थान को शक्तिशाली और समृद्ध बनाने की दिशा में एक मजबूत प्रयास है, जो दर्शाता है कि राज्य सरकार प्रदेश के व्यापक विकास, समृद्धि और नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
इसमें जानकारी दी गई कि आईस्टार्ट कार्यक्रम, आईस्टार्ट स्कूल और आईस्टार्ट रूरल की अधिक जानकारी https://istart.rajasthan.gov.in/ से प्राप्त की जा सकती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


