Divers pulled out the bodies of two children, continue to find third-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोताखोरों ने निकाले दो बच्चों के शव, तीसरे की तलाश जारी

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 5:49 PM (IST)
गोताखोरों ने निकाले दो बच्चों के शव, तीसरे की तलाश जारी
कोटा। यहां दाईं मुख्य नहर में डूबे तीन बालकों में से दो के शव निकाल लिए गए हैं। जबकि एक बालक के शव की अभी भी तलाश की जा रही है। गुरुवार सुबह से निगम गोताखोरों की दो टीम और आरएसी की एक टीम नाव की सहायता से नहर के तेज बहाव में शवों की तलाश कर रही है लेकिन, फिलहाल दो बालकों के शव ही बरामद हो पाए हैं। वही गोताखोर विष्णु श्रृंगी पानी की गहराई में शव ढूंढ रहे हंै। पानी का बहाव तेज होने औऱ संसाधनों का अभाव होने के कारण रेस्क्यू टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि प्रेमनगर द्वितीय के रहने वाले दो भाई पवन और योगेश अपने दो साथियों अभिषेक और सूरज के साथ डीसीएम पुलिया के पास नहाने के लिए गए थे। तैरना कम जाने के कारण पवन, योगेश और सूरज तीनों तेज बहाव में बह गए। अभिषेक के शोर मचाने पर जब तक लोग मदद के लिए पहुंचे तब तक वह काफी दूर निकल चुके थे। थानाधिकारी धनराज मीणा के अनुसार नहरी क्षेत्र में लगने वाले थानों को भी घटना की सूचना भिजवाई जा चुकी है। अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement