District runing Competition Date changed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिलास्तरीय दौड प्रतियोगिता की तिथि बदली

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 मार्च 2017 5:41 PM (IST)
जिलास्तरीय दौड प्रतियोगिता की तिथि बदली
धर्मशाला। जिलाधीश कांगड़ा सी.पी.वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि धर्मशाला में जिला स्तरीय लम्बी व मध्यम दूरी की दौड प्रतियोगिता का आयोजन 29 मार्च की बजाए अब 30 मार्च को किया जाएगा। प्रतियोगिता बाह्य खेल परिसर-के सिन्थैटिक एथलैटिक्स ट्रैक में प्रातः 9 बजे आरम्भ होगी। इस आयोजन में जिला कांगड़ा के 13 से 15 तथा 16 से 19 वर्ष आयुवर्ग के लड़के व लड़कियां भाग ले सकते हैं। वर्मा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से 30 मार्च को प्रातः 9 बजे तक जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग धर्मशाला के कार्यालय में अपना पंजीकरण करवाने का आग्रह किया है। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी संजय शर्मा ने प्रतियोगिता बारे जानकारी देते हुए बताया कि 3000 मीटर की दौड़ में भाग लेने वाले लड़के व लड़कियों की आयु सीमा 13 से 15 वर्ष तथा 5000 मीटर की दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु सीमा 16 से 19 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि 3000 मीटर की दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की जन्म तिथि 1 अप्रैल 2002 से 31 मार्च, 2004 तथा 5000 मीटर की दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की जन्मतिथि 1 अप्रैल, 1998 से 31 मार्च 2001 के मध्य होनी चाहिए। 3000 मीटर की दौड में प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 6 हजार, 5 हजार और 4 हजार रूपए तथा 5000 मीटर की दौड में प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 6 हजार, 5 हजार और 4 हजार रूपए तथा के नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक उम्मीदवार अपने आयु वर्ग के वास्तविक व सत्यापित फोटोप्रति प्रमाणपत्रों सहित 30 मार्च को प्रातः 9 बजे सिन्थैटिक एथलैटिक्स मैदान में रिपोर्ट करेंगे। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01892-222317 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement