प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिला स्तरीय पुलिस जवाबदेही समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस जवाबदेही समिति के अध्यक्ष डी. डी. सिंह, सदस्य लच्छीराम मीणा एवं सदस्य सचिव गोपालस्वरूप मेवाड़ा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ उपस्थित रहे। समिति के उपस्थित सदस्यों से पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के बारे में जानकारी ली गई व विचार विमर्श किया तो सदस्यों ने अवगत कराया कि समिति के समक्ष अब तक पुलिस विभाग से सम्बन्धित कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
यह भी पढ़े :दिवाली पर भारी फायरिंग करने की तैयारी में पाक, LoC पर बुलाए कमांडोयह भी पढ़े :चीनी सामान के बहिष्कार से बौखलाया चीन, भारत को दी यह धमकी!