District-level public hearings have not been held in Bhilwara for the past two months.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भीलवाड़ा में पिछले दो माह से नही हो पा रही जिला स्तरीय जनसुनवाई

khaskhabar.com: बुधवार, 29 अक्टूबर 2025 8:03 PM (IST)
भीलवाड़ा में पिछले दो माह से नही हो पा रही जिला स्तरीय जनसुनवाई
भीलवाड़ा। आमजन की समस्याओ को समय पर निराकरण करने एवं उन्हें राहत प्रदान करने के उदेश्य से सरकार द्वारा प्रतिमाह जिला स्तर पर जिला कलक्टर द्वारा जनसुनवाई का आयोजन करने के निर्देश जारी किये हुए है। उसके उपरांत भी पिछले दो माह सितंबर और अक्टूबर 2025 मे जनसुनवाई का आयोजन नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार हर जिले मे जिला कलेक्टर द्वारा माह के तीसरे गुरुवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है, जिसमे जिला कलेक्टर जिले के सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को साथ लेकर जनसुनवाई करते है। साथ ही सभी उपखंड अधिकारी भी इस जिला स्तरीय जनसुनवाई से ऑनलाईन विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े रहते है। जनसुनवाई मे जिला कलक्टर के सम्मुख आने वाले पीड़ितो को परिवाद का पंजीयन कर उन्हे रसीद (पार्वति) दी जाती है। बाद मे परिवाद को संबंधित विभागो मे भेजकर यथा संभव समस्या का निराकरण किया जाता है। अगले महिने पुनः जनसुनवाई मे पूर्व में प्राप्त समस्याओ के निराकरण पर चर्चा करते हुए समाधान की जानकारी पीड़ित को दी जाती है। जिसके चलते ही जिला स्तरीय जनसुनवाई मे परिवादियो की भीड़ उमड़ती है। परिवादी, पीड़ित दो-दो घंटे तक अपनी बारी आने का इंतजार करते है। उन्हें भरोसा होता है कि जिला कलक्टर उनकी समस्याओ को सुनकर उस पर तुरंत निराकरण करेगें। मगर पिछले दो महिने से जनसुनवाई नही होने के कारण जिले के सैकड़ो पीड़ित पिछले दो महिने से जनसुनवाई का इंतजार कर रहे है। वही सुत्रो के अनुसार अधिकारियो ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विगत दो माह से राहत केम्पो का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते ही जनसुनवाई नही हो पा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement