Advertisement
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ

जिले में 7 लाख से अधिक बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों, समस्त राजकीय व निजी विद्यालयों, मदरसों, केन्द्रीय एवं नवोदय विद्यालयों में कृमिमुक्ति की दवा निशुल्क खिलायी जायेगी। इस कार्य में चिकित्सा विभाग के साथ शिक्षा विभाग, महिला व बाल विकास विभाग भी सहयोग करेंगे। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. असित श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 1 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोरों को आंगनबाडी केन्द्राें, सरकारी-निजी विद्यालयों व मदरसों में पेट के कीड़े मारने की दवा एलबेण्डाजोल दवा निशुल्क खिलाई जाएगी। इसके बाद 15 फरवरी को माॅप अप दिवस मनाया जाएगा। इस दिन 10 फरवरी को छूटे हुए बच्चों को एलबेंडाजोल गोली खिलाई जायेगी।
डाॅ. मनीष चैधरी अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आंगनवाड़ी केन्द्रों में 1 से 2 वर्ष तक के बच्चे को ऐल्बेण्डाजोल 400 एमजी की आधी गोली को दो चम्मच के बीच में रखकर चूरा करके स्वच्छ पीने के पानी में घोलकर बच्चों को पिलाई जायेगी व 2 से 19 साल के बच्चे को 1 गोली चबाकर खाने को दी जाएगी। जो बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं उन्हें भी आंगनवाड़ी केन्द्रों के मार्फत दवा खिलाई जाएगी। डाॅ. रूचि सिंह ने बताया कि यह दवा पूर्ण सुरक्षित है जो बच्चे स्वस्थ दिखें उन्हें भी ये खिलाई जानी हैं दवा से पेट के कीड़े मरते हैं इसलिए कुछ बच्चों में जी मिचलाना, उल्टी या पेट दर्द जैसे सामान्य छुट-पुट लक्षण हो सकते हैं।
सामान्य बीमार बच्चों को भी दवा दी जा सकती है हाँ मिर्गी के दौरे आने वाले एवं गंभीर बीमार बच्चों या अन्य कोई दवाई लेने वाले बच्चों को ये दवाई नहीं खिलाई जायेगी। शरीर में कृमि संक्रमण से शरीर और दिमाग का सम्पूर्ण विकास नही होता है और कुपोषण और खून की कमी होने से हमेशा थकावट लगती रहती है।
[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]
[@ गजब का टैलेंट, पैरों से पत्थर तराश बना देते हैं मूर्तियां]
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


