Advertisement
जिला स्तरीय नार्को कोर्डिनेशन सेन्टर की बैठक आयोजित

इसके अतिरिक्त उन्होंने अफीम की खेती पश्चात शेष रहे डोडा पोस्त के नष्टीकरण के संबंध में जिला आबकारी अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं जिन अफीम काश्तकारों ने अफीम काश्त के पश्चात् बचने वाले डोडा चुरा को अभी तक जमा नहीं करवाया है, ऐसे काश्तकारों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश जिला अफीम अधिकारी को दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने ड्रग अधिकारी को नियमित रूप से जिले की मेडिकल की दुकानों का निरीक्षण कर नशीली दवाईयों की बिक्री की जांच एवं स्टॉक रजिस्टर का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के राजकीय एवं निजी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नशे का सेवन नहीं करने संबंधी जागरूकता संदेश लिखवाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।
बैठक में पुलिस उपाधीक्षक हर्षराज सिंह खरेड़ा, जिला अफीम अधिकारी महेन्द्र कुमार जैन, जिला आबकारी अधिकारी सन्तोष कुमार, ड्रग अधिकारी सुरेन्द्र पारेता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
झालावाड़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


