Advertisement
अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2024 का जिला स्तरीय मुख्य समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम राजपुरोहित जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय जोधपुर ने अपने उद्बोधन में बताया कि साक्षरता की अलख जगाना ही अपने आप में एक ऐसा पुनीत कार्य है जिसे करके समाज से निरक्षरता रूपी अंधियारे को मिटाया जा सकता है तथा साथ ही उन्होंने ब्लॉक समन्वयकों, स्वयंसेवी शिक्षकों, लर्नर्स के अथक प्रयासों व जोश की सराहना की। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि मूलसिंह चौहान मुख्य उद्बोधन में बताया कि साक्षरता का अर्थ केवल पढना का का सर्वांगीण विकास करना है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जोधपुर शहर ने अपने लिखना अथवा संख्या ज्ञान नहीं बल्कि मानव कार्यक्रम में फरसाराम विश्नोई उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग ने विचार प्रकट करते हुए कहा कि केवल अक्षर ज्ञान व लिखना पढना जानना ही साक्षरता नहीं है बल्कि इससे आगे बढ़कर इसे व्यवहार में उतारना व अपने व्यक्तित्व का परिमार्जन कर परिस्थितियों का सामना करना सच्ची साक्षरता है। साथ ही उन्होंने मातृ भाषा एवं स्थानीय भाषा के उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम विद्यालयी छात्र-छात्राओं विद्यालय स्टाफ सदस्यों एवं साक्षरता कार्मिकों को नम्रता जोशी सहायक प्रोग्रामर के द्वारा साक्षरता अलख जगाने हेतु साक्षरता शपथ ली गयी। कार्यक्रम में रंगोली, मेहन्दी, पोस्टर मेकिंग, नृत्य व कविता / गीत पठन / गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में पूजा बोस प्रथम, गुडिया द्वितीय एवं सोनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेंहन्दी प्रतियोगिता में सुमन ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय एवं प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता मे गुडिया एवं पूजा बोस प्रथम, भावना देवासी एवं प्रिया वर्मा द्वितीय, ऐश्वर्या गौड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में मीरा प्रथम, वेदिका द्वितीय, गौरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता / गीत पठन/गायन प्रतियोगिता में कोमल प्रथम, मीरा द्वितीय, दुर्गा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में छवि खींची प्रथम, पीयुष सेजू द्वितीय, रानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में दीपिका प्रथम, पूजा बोस द्वितीय, भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवी शिक्षकों ब्लॉक समन्वयकों, स्वयंसेवी शिक्षकों, लर्नस को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन भावेश मुण्डेल प्राचार्य राजकीय विशिष्ट पूर्व उच्च माध्यमिक विद्यालय शास्त्रीनगर जोधपुर ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में अजय परमार सहायक सांख्यिकी अधिकारी ने सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में उम्मेदसिंह राजपुरोहित ने आये हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया |
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


