District Legal camp held-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला विधिक शिविर संपन्न

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 जनवरी 2017 11:34 PM (IST)
जिला विधिक शिविर संपन्न
भरतपुर। स्थानीय विद्यालय अग्रवाल विद्या निकेतन में में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में प्रशिक्षु आरजेएस नीतू, प्रीति व ममता के सानिध्य में विधिक शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में उपस्थित बालक-बालिकाओं को प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी नीतू ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ, कन्या भू्रण हत्या, समान वेतन अधिकार अधिनियम के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही बालक-बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार योजना, छात्रवृत्ति योजना, श्रम पंजीयन योजना तथा राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी प्रीति सिंह ने महिलाओं के अधिकार व उनसे संबंधित कानूनों के बारे में जानकारी दी। साथ ही घरेलू हिंसा, पोक्सो एक्ट आदि के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी ममता वर्मा ने जल संरक्षण एवं स्वच्छ भारत अभियान के सम्बन्ध में जानकारी दी । इस षिविर में अधिवक्ता मृगराज मनहर, संतोषी लाल गर्ग ने निःषुल्क विधिक सहायता व लोक अदालत के सम्बन्ध में जानकारी दी। अंत में विद्यालय के प्राचार्य उमेश अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

[@ कुश्ती का खुद का सपना अधूरा छोड़ बेटियों को बनाया कुश्ती चैंपियन]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement