District Jhalawar: Patwari arrested red handed taking bribe of Rs 4000-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला झालावाड़ : पटवारी 4000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 12 फ़रवरी 2025 5:48 PM (IST)
जिला झालावाड़ : पटवारी 4000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी का सख्त एक्शन जारी जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए तहसील मनोहरथाना, पटवार हल्का पिण्डोला के पटवारी को चार हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी रामनिवास बैरवा ने चारागाह भूमि पर खेती करने वाले एक किसान से 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित किसान ने एसीबी को शिकायत दी थी कि वह पिछले दस साल से चारागाह भूमि पर खेती कर रहा है और समय-समय पर जुर्माना भी भरता रहा। लेकिन पिछले दो सालों से जुर्माने की प्रक्रिया रुकने के कारण किसान ने पटवारी से संपर्क किया। इस दौरान पटवारी ने जुर्माने की प्रक्रिया पुनः चालू करने के बदले 5,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। किसान ने पहले 1,000 रुपये दे दिए और शेष 4,000 रुपये की मांग पर एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई।
11 फरवरी को रिश्वत की मांग का सत्यापन करवाया गया। इसके बाद 12 फरवरी को एसीबी ने ट्रैप लगाते हुए पटवारी रामनिवास बैरवा को परिवादी से 4,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
इस कार्रवाई की निगरानी कोटा रेंज के डीआईजी शिवराज मीना ने की, जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगराम मीना और उनकी टीम ने मौके पर कार्रवाई को अंजाम दिया। मामले में आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement