District Electoral Officer gave instructions to officers for counting in hatras -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मतगणना हेतु अधिकारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिये निर्देश

khaskhabar.com: शनिवार, 18 फ़रवरी 2017 4:19 PM (IST)
मतगणना हेतु अधिकारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिये निर्देश
हाथरस । जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने विधानसभा हाथरस, सादाबाद और सिकन्दराराऊ की मतगणना सम्पन्न कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जरूरी व्यवस्थायें समय से पूरा करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये। मतगणना 11 मार्च को प्रातः 08 बजे से एमजी पालीटेक्निक में प्रारंभ होगी। मतगणना दिवस पर अधिकृत प्राधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्त प्रवेशपत्र के बिना किसी भी व्यक्ति को एमजी पालीटैक्निक में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। कोई भी व्यक्ति अपने साथ मोबाईल, कैमरा या अन्य कोई इलैक्ट्राॅनिक सामान मतगणना परिसर में नहीं ले जा सकेगा। शनिवार को कलक्ट्रेट में सम्पन्न एक अहम बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा हाथरस, सादाबाद और सिकन्दराराऊ की मतगणना हेतु एमजी पालीटेक्निक के निर्धारित कक्षों में समय से सभी जरूरी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के लिये अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये और जोर देकर कहा कि सभी जरूरी व्यवस्थाएं प्रत्येक स्थिति में 07 मार्च तक पूरी कर ली जाए। श्री अविनाश कृष्ण सिंह ने मतगणना स्टाफ की नियुक्ति, रैण्डमाईजेशन, प्रशिक्षण, मतगणना कक्ष में फर्नीचर, बैरीकेटिंग, सुरक्षा, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, मीडिया सेन्टर, मेडिकल कैम्प, पब्लिक एड्रेस सिस्टम आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित के लिये अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए। उन्होंने रिटर्निग आफिसर सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरसः अनुपालन करते हुए मतगणना हेतु जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरा करने की हिदायत दी।
उन्होंने मतगणना सुपरवाईजर, मतगणना सहायक और माईक्रोआब्जर्बर की नियुक्ति, प्रशिक्षण, रेण्डमाईजेशन आदि व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कार्मिक प्रभारी तथा प्रशिक्षण प्रभारी को निर्देष दिये। उन्होंने समूची मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने और सभी आवश्यक रिकार्ड को सील कराने की व्यवस्था कराने के लिये सभी रिटर्निग अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने समूचे मतणना स्थल और मतगणना कक्ष में पर्याप्त बैरीकेटिंग, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा मतगणना स्थल पर पर्याप्त पेयजल,शौचालय,सफाई आदि व्यवस्था सुनिष्चित कराने के लिये क्रमषः एक्सईएन पीडब्लूडी, एक्सईएन हाईडिल और ईओ नगर पालिका हाथरस को निर्देष दिये।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अली हसन कर्नी ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा के लिये 14-14 टेबिल पर मतगणना होगी।

[# यहां मरने के बाद भी होती है शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन...]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement