district education officer intimidated in bharatpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला शिक्षा अधिकारी को धमकाया, सरकारी कागजात फाड़े

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 1:54 PM (IST)
जिला शिक्षा अधिकारी को धमकाया, सरकारी कागजात फाड़े
भरतपुर। शहर में शुक्रवार को भरतपुर के जिला शिक्षा अधिकारी बंशीधर गुर्जर के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने अभद्रता कर दी। वे मास्टर आदित्येन्द्र उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यशाला में भाग लेने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार शिक्षा अधिकारी को कुछ लोगों ने शहर के मानसिंह सर्किल पर रोक लिया और मान्यता देने की लिए धमकाया। वहां से बच कर कर जब गुर्जर स्कूल पहुंचे तो, वहां भी अज्ञात लोग आ धमके और अधिकारी के साथ बदतमीजी कर सरकारी कागजात फाड़ कर धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में लगी हुई है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement