District Collector Lokbandhu flagged off voter aware chariots-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला कलेक्टर लोकबंधु ने मतदाता जागरूक रथों को दिखाई हरी झण्डी

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 जुलाई 2023 2:38 PM (IST)
जिला कलेक्टर लोकबंधु ने मतदाता जागरूक रथों को दिखाई हरी झण्डी
भरतपुर। भरतपुर में जिला कलेक्ट्रेट से जिला कलेक्टर लोकबंधु ने मतदाता जागरूक रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीनिधी बीटी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन रतन कुमार, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश खूंटेला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। भरतपुर में जिला कलेक्ट्रेट से जिला कलेक्टर लोकबंधु ने मतदाता जागरूक रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीनिधी बीटी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन रतन कुमार, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश खूंटेला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। भरतपुर में आगामी समय में विधानसभा चुनावों को देखते हुए लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक करने के लिए मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट से भरतपुर की सातों विधानसभाओं में रथों को रवाना किया गया। इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ श्रीनिधी बीटी एवं जिला कलेक्टर लोकबंधु ने मतदाता जागरूक अभियान की जानकारी दी। मतदाता जागरूकता रथ आगामी 10 सितम्बर तक सातों विधानसभाओं में भ्रमण करेगा। जिससे लोगों को मतदान के महत्व के बारे में भी बताया जाएगा। इसके साथ साथ वोट डालने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने कहा कि विधानसभा के सभी क्षेत्रों के साथ साथ पिछली चुनावों में जिन जिन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत कम रहा उन क्षेत्रों में विशेष रूप से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। 18 वर्ष के युवाओं को मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए जागरूक किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement