District Collector held Gram Panchayat level public hearing in Rahuwas and Paluda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला कलक्टर ने की राहुवास एवं पालुदां में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 फ़रवरी 2024 5:28 PM (IST)
जिला कलक्टर ने की राहुवास एवं पालुदां में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई
दौसा। जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता से त्वरित निराकरण कर फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिकों को दिलाना सुनिश्चित करें। जिला कलक्टर गुरूवार को पंचायत समिति रामगढ पचवारा की ग्राम पंचायत राहुवास एवं पालुदां में आयोजित जनसुनवाई में उपस्थति अधिकारियों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पडे इसके लिए स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का निराकरण किया जाये। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने जनसुनवाई में आये सभी नागरिकों से व्यक्तिषः रूबरू होकर जनसमस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित विभागों से मौके पर ही फीडबैक लेकर त्वरित निराकरण कराया । ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में मुख्य रूप से अतिक्रमण, पेंशन प्रकरण, सड़क मरम्मत, एनएफएसए, पेयजल, बिजली से संबंधित परिवाद प्राप्त हुए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी रामगढ पचवारा वर्षा मीणा सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement