District collector conducted surprise inspection of hospital-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला कलक्टर ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण

khaskhabar.com: रविवार, 28 मई 2017 5:27 PM (IST)
जिला कलक्टर ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण
भीलवाड़ा। जिला कलक्टर मुक्तानन्द अग्रवाल ने रविवार को महात्मा गांधी चिकित्सालय का अकास्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को गर्मी से बचाने के लिए पंखों और कुलरों की माकूल व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज बनने के बाद होने वाले परिवर्तन को भी लेकर पीएमओ से चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने पीने का पानी और दवाओं की व्यवस्थाओं की भी जांच की। जिला कलक्टर अग्रवाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज बनने के बाद होने वाले बदलाव को लेकर चर्चा की गई। यहां पर कार्यरत चिकित्सकों की भी समस्याओं को सुना गया और कैसे हल करना है इस पर भी विचार-विमर्श किया गया। यहां पर स्टॉफ की कमी के कारण रोगियों को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं और लोगों को अच्छी से अच्छी सुविधा देने का प्रयास करेंगे। हास्पीटल के पीछे बने खूले मैदान मे शौच करने के सवाल पर अग्रवाल ने कहा कि यहां पर सुलभ शौचालय खुला हुआ है, लेकिन फिर भी अगर ऐसा हो रहा है तो यह सोचने वाली बात है। हम इसके लिए जल्द ही जांच करके शौचालयों का निर्माण करवाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement