District Collector Colloquially-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला कलक्टर ने बांधे परिण्डे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017 7:56 PM (IST)
जिला कलक्टर ने बांधे  परिण्डे
करौली। जिला कलक्टर मनोज कुमार शर्मा ने भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के प्रति अपनी करूणा भाव को दर्शाते हुए जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेड़ों पर परिण्डे बांधे। जिससे पक्षी वृृक्ष की टहनी पर बैठकर अपनी प्यास बुझा सकेंगे। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामपाल जाट, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव आशुतोष कुमावत, अतिरिक्त जिला कलक्टर एन के जैन, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक राजेश यादव, पुलिस उपाधीक्षक हनुमान सिंह, नगरपरिषद आयुक्त खेमाराम, सूचना एवं विज्ञान अधिकारी अनिल जैन, तहसीलदार जगनलाल मीना और जिला जनसम्पर्क अधिकारी मानसिंह मीना सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ पक्षियों को पानी पिलाने के लिए परिण्डे बांधे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement