Distributed to the poor and helpless children on New Year cheer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नववर्ष पर गरीबों और असहाय बच्चों को बांटी खुशियां

khaskhabar.com: रविवार, 01 जनवरी 2017 6:14 PM (IST)
नववर्ष पर गरीबों और असहाय बच्चों को बांटी खुशियां
बीकानेर। लोकिता वेलफेयर सोसायटी की ओर से 22 गोदाम स्थित कच्ची बस्ती में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मासूम बच्चों को कपड़े, गर्म कपड़े, फल, टाॅफियां और किताबों के साथ अन्य सामान का वितरण कर उन्हें खुशियां बांटी गई। नववर्ष के मौके पर हुए इस कार्यक्रम के दौरान राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी और सोसायटी के संरक्षक सुरेश चैधरी ने कहा कि जो खुशियां बच्चों के साथ मिलती है। वो कहीं नहीं मिलती। कार्यक्रम के दौरान हिना वाधवानी ने बताया कि संस्था की ओर से ऐसे कार्यक्रम किये जाते रहे हैं और भविष्य में भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर लोकिता वेलफेयर सोसायटी के सचिव राजकुमार चैधरी, नरेश जैन, राजेश सैनी, सोनाराम शेस्मा, मीना बालानी, रवि निमोड़िया, विकास गोयल, संतोष देवी, विनोद शर्मा, रतन बागडा और रामवीर चैधरी भी मौजूद रहे।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement