Disha Foundation Jaipur was given support in AIBEAs social concern program-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

AIBEA के सामाजिक सरोकार कार्यक्रम में दिशा फाउंडेशन जयपुर को दिया गया सहयोग

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 दिसम्बर 2024 8:08 PM (IST)
AIBEA के सामाजिक सरोकार कार्यक्रम में दिशा फाउंडेशन जयपुर को दिया गया सहयोग
जयपुर। समाज के ज़रूरतमंद तबके के लिए भी हमारी कुछ ज़िम्मेदारी बनती है के दर्शन से AIBEA -RPBEU की केनरा बैंक एम्प्लाईज यूनियन द्वारा स्पेशल -दिव्यांग -ऑटिजम -शारीरिक रूप से जन्म से ही असक्षम ईश्वरीय रूप बच्चों के शारीरिक मानसिक व आर्थिक विकास का रिसोर्स केंद्र दिशा फाउंडेशन जयपुर में आज aibea के सामाजिक सरोकार कार्यक्रम (Social Orientation Programme ) के तहत दिशा केंद्र व बच्चों के जरुरत के लिए 6 क़ालीन, दिव्यांग बच्चों की ड्राइंग वर्क बुक, कलर्स, पेन, पेंसिल मशीनरी व अन्य स्टेशनरी का सामान aibea के महासचिव साथी सी एच वेंकटचलम के हाथ से दिशा फाउंडेशन को सहयोग स्वरूप दिया गया। कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश बैंक एम्प्लाईज यूनियन के चेयरमैन आरजी शर्मा महासचिव साथी महेश मिश्रा, उप महासचिव सूरज भान सिंह आमेरा, रविदीप चतुर्वेदी, एमएस भटेजा सचिव महेश शर्मा, रवी कटारा, रामबाबू गुप्ता राजेंद्र शर्मा बनवारी लाल लक्ष्मण सिंह सहित विभिन्न बैंक वाइज पदाधिकारी मोजूद रहें। इस तरह के सामाजिक सरोकार कार्यक्रम विभिन्न अवसर पर प्रतिवर्ष यूनियन द्वारा किए जाते है। एआईबीईए ने जब जब भी देश के किसी भी प्रांत में भूकम्प, बाढ़, महामारी प्राकृतिक आपदा आई है तब तब हमेशा करोड़ों रुपए नक़द व सामग्री रूप का आर्थिक सहयोग पीड़ितों व सरकार को किया है। एआईबीईए ट्रेड यूनियन 1946 से सामाजिक आर्थिक व्यवस्था परिवर्तन का एक प्रतिबद्ध आंदोलन है। - प्रेस विज्ञप्ति

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement