Discussion on various issues headed by UDH Minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूडीएच मंत्री की अध्यक्षता में विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श

khaskhabar.com: शनिवार, 13 जुलाई 2019 3:39 PM (IST)
यूडीएच मंत्री की अध्यक्षता में विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श
जयपुर । प्रदेश की विभिन्न नगरीय निकायों, विकास प्राधिकरण, नगर सुधार न्यास से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिये शनिवार को शासन, सचिवालय सभागार में नगरीय आवासन एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास विभाग भास्कर ए. सावंत, सचिव स्वायत्त शासन विभाग भवानी सिंह देथा, आयुक्त जयपुर विकास प्राधिकरण टी. रविकांत, निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग उज्जवल राठौड़, आयुक्त नगर निगम जयपुर संयुक्त सचिव नगरीय विकास विभाग और जोधपुर, अजमेर प्राधिकरण एवं उदयपुर, अलवर, भीलवाड़ा, कोटा नगर सुधार न्यासों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई एवं उनके निराकरण के लिये समिति बनाये जाने का निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement