Discussion on the development plan of Campus Dialag-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैंपस डायलाॅग में हुई विकास की कार्ययोजना पर चर्चा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 मई 2017 7:36 PM (IST)
कैंपस डायलाॅग में हुई विकास की कार्ययोजना पर चर्चा
बीकानेर। महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी परिसर में शैक्षणिक उन्नयन और आधारभूत विकास की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए कैंपस डायलाॅग का आयोजन किया गया है। इस दौरान बीकानेर क्षेत्र के शैक्षणिक, सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक और विभिन्न विषयों में अपनी पहचान रखने वाले गणमान्य नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर विश्वविद्यालय विकास की आगामी कार्ययोजना का ढांचा तैयार किया जाना है। संवाद कार्यक्रम के प्रारम्भ में विश्वविद्यालय कुलपति प्रो भगीरथ सिंह ने आगन्तुकों का स्वागत करते हुए संवाद का आगाज किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की वर्तमान शैक्षणिक, वित्तीय एवं सामाजिक सरोकारों से जुडी विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में आगन्तुकों को अवगत कराया। उन्होंने आमंत्रित आगन्तुकों से आव्हान करते हुए कहा कि साझा प्रयासों से ही विश्वविद्यालय का विकास हो सकता है। उन्होने कहा कि बीकानेर के आमजन के साथ एक साझा प्रयास करके विश्वविद्यालय को शैक्षणिक उन्नयन का केन्द्र स्थापित किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement