Advertisement
स्वयंसेवी संस्थाओं को समझाया आपदा प्रबंधन

एडीएम ने बताया कि आपदा के दौरान सरकारी तंत्र और स्वयंसेवी संस्थाओं में बेहतर सामंजस्य के लिए अब जिला अंतर-एजेंसी समूह का गठन किया जा रहा है। इस समूह में सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल किए जा रहे हैं। इस समूह के समन्वयक आपदा के दौरान जिला आपातकालीन आपरेशन केंद्र में होने वाली बैठकों और आपदा प्रबंधन से संबंधित निर्णयों में शामिल रहेंगे।
इससे पहले कार्यशाला के उदघाटन सत्र में जिला राजस्व अधिकारी राजेश भंडारी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यशाला के तकनीकी सत्र में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से संबद्ध विशेषज्ञ नवनीत यादव ने प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। डीडीएमए की समन्वयक (प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण) हरकंचन ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा उन्हें आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया।
कार्यशाला के दौरान जिला अंतर एजेंसी समूह का गठन भी किया गया। इस समूह में आपदा प्रबंधन से संबंधित सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों को भी शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कुल्लू
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


