Disabled people receive support from MLA funds, faces light up with joy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक निधि से दिव्यांगों को मिला सहारा, खुशी से खिले चेहरे

khaskhabar.com: रविवार, 05 अक्टूबर 2025 5:57 PM (IST)
विधायक निधि से दिव्यांगों को मिला सहारा, खुशी से खिले चेहरे
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ विधायक गणेश राज बंसल ने दिव्यांगजनों के प्रति सौहार्द दिखाते हुए विधायक निधि से दो स्कूटी और एक मोटराइज्ड व्हील चेयर भेंट की। स्कूटी पाकर गुरमेल सिंह और दयाराम खुशी से झूम उठे, वहीं पूनम का मोटराइज्ड व्हील चेयर पाकर आनंद का ठिकाना नहीं रहा। तीनों लाभार्थियों ने विधायक को ढेरों दुआएं दीं। विधायक बंसल ने मिठाई खिलाकर सबका मुंह मीठा करवाया और कहा कि दिव्यांगजन समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विक्रम सिंह ने इस नेक कार्य के लिए विधायक का आभार जताया। इस अवसर पर भीष्म कौशिक और हेमंत गोयल भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement