Disabled people agitation: Begged for the government treasury, angry with the delay in pension-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिव्यांगों का आंदोलन : सरकार के राजकोष के लिए मांगी भीख, पेंशन की देरी से नाराज

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 जनवरी 2025 3:07 PM (IST)
दिव्यांगों का आंदोलन : सरकार के राजकोष के लिए मांगी भीख, पेंशन की देरी से नाराज
भरतपुर। कलेक्ट्रेट के बाहर आज दिव्यांग समुदाय ने एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इन दिव्यांग लोगों ने सरकार से नाराजगी जाहिर करते हुए भीख मांगने का निर्णय लिया, लेकिन इस बार उनका उद्देश्य कुछ अलग था। उनका कहना था कि जो पैसे भीख में मिलेंगे, उन्हें सरकार के राजकोष में जमा कर दिया जाएगा, ताकि सरकार की वित्तीय स्थिति में वृद्धि हो सके। दिव्यांग व्यक्ति राकेश ने बताया, "हमारी पेंशन 1150 रुपए है, जो समय पर नहीं आती। क्या 1150 रुपए से किसी का गुजारा हो सकता है? अगर सरकार हमें यह पेंशन नहीं दे सकती तो बेहतर है कि इसे बंद कर दे और हमें रोजगार मुहैया कराए।" उन्होंने यह भी बताया कि पेंशन के लिए उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं और हर बार किसी न किसी कारण से कागजात में कमी निकल आती है। राकेश का कहना था कि "हमारे कागजों में हमेशा कोई न कोई कमी निकाल दी जाती है, जिससे हम दुखी हैं।"
इनका मानना है कि यदि किसी कर्मचारी की 1 दिन की तनख्वाह में देरी हो तो हड़कंप मच जाता है, जबकि उनके जैसे दिव्यांगों की पेंशन कई महीनों तक नहीं आती। दिव्यांग समुदाय सरकार से पेंशन की नियमितता और रोजगार की मांग कर रहा है, ताकि उन्हें भी सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिले।
यह आंदोलन न केवल पेंशन की देरी के विरोध में था, बल्कि यह एक संदेश भी था कि दिव्यांगों को भी समाज में समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement