मेरठ। थाना सिविल लाइन में महिला थाने के सामने नेशनल शूटर और सेना के पूर्व कर्नल के घर डीआईआर यानी डारेक्टरेट आफ रेवून्यू इंटेलिजेन्स (Directorate of Revenue Intelligence) की टीम ने छापा मारी की। दिल्ली से आई इस टीम ने छापेमार कार्यवाही सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे शुरु की। छापेमारी की कार्यवाही पहले तो दिल्ली से आई टीम ने की लेकिन बाद में वन विभाग के आला अधिकारियों को भी बुला लिया गया। सूत्रों की माने तो पिछले नौ घंटो से चल रही इस छापे मारी में डीआईआर की टीम को बड़ी सफलता मिलती नज़र आ रही है।
सूत्रों के अनुसार नेशनल शूटर के घर से तेंदुए और बारहसिंगहा की खाल, भारी मात्रा में असला और लगभग एक करोड़ की नकदी हाथ लगी है। हालाकि इस सब की औपचारिक पुष्टी अभी दोनो डीआईआर और पुलिस ने नहीं की है। लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इस छापेमारी के बारे में ब्रिफिंग की जाएगी। आपको बता दे ये कर्नल देवेन्द्र कुमार अपनी पत्नी संगीता कुमार जो की रोटरी अंतराष्ट्रीय की मण्डलाध्यक्षा भी रह चुकी है अपने पुत्र प्रशात विशनोई उर्फ पाशा जो की राष्ट्रीय शूटर भी है के साथ रहते है।