Dinesh zip from Sunda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनशनकारियों से मिले जिप सदस्य दिनेश सुंडा

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 जनवरी 2017 6:59 PM (IST)
अनशनकारियों से मिले जिप सदस्य दिनेश सुंडा
झुंझुनूं। किशोरपुरा गांव के चार युवक पिछले दो दिनों से कलेक्ट्रेट के सामने अनशन पर बैठे हैं। लेकिन विडंबना है कि दो दिन बीत जाने के बाद भी इनकी सुध लेने के लिए कोई सरकारी अधिकारी और जनप्रतिनिधि उनकी सुध लेने के लिए नहीं पहुंचा। जिप सदस्य दिनेश सुंडा ने अनशनकारियों से मुलाकात की और उनकी पीड़ा जानने के अलावा उनकी मांगों को लेकर उच्चाधिकारियों से बातचीत करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सुंडा ने चारों अनशनकारियों राजेश डारा, रिसालसिंह डारा, नाहरसिंह डारा तथा जितेंद्र डारा से अनशन तोडऩे की अपील भी की। लेकिन अनशनकारी मांगों को नहीं माने जाने तक अनशन करने पर अड़े रहे। इस मौके पर सुंडा ने कहा कि बड़ी शर्मिंदगी की बात है कि इन अनशनकारियों की ना तो सुध ली जा रही है। जबकि इनमें से एक अनशनकारी तो भाजपा का पदाधिकारी है। जिसकी सत्ता ऊपर से लेकर नीचे तक हैं। लेकिन गांव के विकास को देखते हुए राजनीति से परे वे इन मांगों को लेकर अधिकारियों से मुलाकात कर समाधान निकलवाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि अनशन पर चाहे ये चार जनें बैठे हो। लेकिन इनके साथ पूरे गांव की भावनाएं हैं। जिनका सम्मान किया जाना जरूरी है। इस मौके पर ग्रामीण संदीप डारा ने मांगों से अवगत करवाया और जानकारी दी कि पंचायत में तीन माह से ग्रामसेवक ही नहीं। ऐसे में सभी मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।

[@ Punjab election- चुनावी चौसर में दिग्गजों का आखिरी दांव चलना है बाकी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement