नई दिल्ली। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। दरअसल पीएम ने शनिवार को गुजरात में किसान रैली में कहा था कि मुझे संसद में बोलने नहीं दिया जाता,इसी पर चुटकी लेते हुए दिग्विजय ने तंज कसते हुए कहा है कि आपको संसद में भाषण देने से किसने रोका? मोदी जी आप कितना झूठ बोलेंगे?
आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह ने ट्विटर के माध्यम से ये टिप्पणी पीएम पर की है।आगे दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि मोदी जी अब आपके निशाने पर संसद है। हिटलर के रहते हुए जर्मनी की संसद जला दी गयी थी। उन्होंने आगे कहा कि लोगों को रोजग़ार दिलाने का आपका वादा था अब जो लोग रोजग़ार पर लगे थे वो भी बेरोजग़ार हो रहे हैं। और आप रोज़ भाषण दिए जा रहे हैं। क्या भाषणों से ही लोगों की भूख मिट जायेगी ?
उधर बीजेपी पर विपक्ष कार्यवाही नहीं चलने दे रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार नोटबंदी पर हर बात का जवाब देने को तैयार है। -> खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह