उन्होंने कहा,मैं प्रौद्योगिकी से एक बेहद छोटी और विशेष चीज लेता हूं, जो
मुझे प्रभाव पैदा करने के लिए चाहिए होती है। इसके बाद मैं इसमें अपनी
व्याख्याओं से जुडे आकर्षण का एक नया आयाम इसमें जोड देता हूं।
इस माध्यम के प्रति कलाकार की दीवानगी वर्ष 1985 से है। तब उन्होंने अपना
पहला कंप्यूटर खरीदा था। इसके बाद उन्होंने एक डिजिटल नोटबुक, कैमरा, ए-3
प्रिंटर और एक बडे फॉर्मेट का 44 इंच वाला पिगमेंट इंक प्रिंटर भी लिया।
प्रदर्शनी में जो कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं, उनकी रचना और प्रिंटिंग
का काम कलाकार ने अपने खुद के उपकरणों पर ही किया है।