अशोक आहूजा की कृतियों वाली प्रदर्शनी अलूर्ड यहां एस्पेस दीर्घा में चल
रही है। इसमें कलाकार द्वारा 15 साल की अवधि में आर्काइवल पेपर पर इंकजेट
प्रिंट के जरिए बनाई कई कलाकृतियां दर्शाई गई हैं।
आहूजा ने कहा,मैं डिजिटल दुनिया की संभावनाओं से अभिभूत हूं लेकिन मैं
चीजों को करना सिर्फ इसलिए पसंद नहीं करता क्योंकि वे संभव हैं। कला तो खोज
और अनुभूति का नाम है क्योंकि यह बनाने और रचने से जुडी है।